बलरामपुर
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित,सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को अर्पण मैरिज हॉल, धर्मपुर भगवतीगंज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पोती आदरणीय अंजली मिश्रा जी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. आचार्य देवराज दास जी महाराज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मयंक कुशवाहा, भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी सहित सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला, सौम्य अग्रवाल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,बृजानंद महाराज,विनय मिश्रा,संजीव सिंह, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, गौ सेवक हेमंत जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख राम कृपाल,विवेक सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रसेवा और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सभासद विनोद गिरि,आनंद किशोर गुप्ता ‘चिंटू’,बंटी साहू, राजेश कश्यप तथा महिलाओं में सविता सिंह,रेशम सिंह,झूमा सिंह,मीना सोनकर, गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,बिंदु विश्वकर्मा,नीतू चावला, सरोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान अटल जी के प्रति लोगों में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने