बलरामपुर- संदीप केला ने अपर जिलाधिकारी का संभाला कार्य भार। इससे पूर्व जनपद बांदा में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के दायित्वों एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला का स्वागत किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know