उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस टीम नेचोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही घटना में शामिल एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पुरैना वाजिद में स्थित ग्राम नौडिहवा थाना कोतवाली उतरौ ला के निवासी भल्लू उर्फ मोहम्मद जमाल ने 17 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित ने बताया है कि 15- 16 अगस्त की मध्य रात्रि उनके घर के बाहर खड़ी पैशन प्रो मोटर साइकिलसंख्या UP47AC1552) अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 109/ 2026 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन पर अपर पुलिसअधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर. जितेन्द्रकुमार के पर्यवेक्षण मेंप्रभारी निरीक्षक अवधेशराज सिंह के नेतृत्व में एक गठित पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2026 को पुरैना वाजिद के पास बाई पास के तिराहे से अभियुक्त सुहेल पुत्र अब्दुल कादिर, निवा सी ग्राम पुरैना वाजिद नवडिहवा और एक बाल अपचारी को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से चोरी हुई मोटर साइकिल (UP47AC1552) बरामद कर ली गई है।
थाना कोतवाली उतरौ ला की पुलिस के द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्य अभियुक्त सुहेल को माननीय न्यायालय तथा बाल अपचारी को भी मान नीय किशोर न्यायाल य, बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है। इस सफल कार्य वाही में उप-निरीक्षक अमर नाथ राम, उप- निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रणवीर गौतम तथा कांस्टेबल अनुभव सिंह, ओम प्रकाश यादव व धीरेन्द्र पटेल भी शामिल थे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने