उतरौला बलरामपुर - रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी में अनियमितता और उपभोक्ता को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए एक उपभोक्ता ने उप जिलाधिकारी उतरौला को एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 12 अगस्त 2026 को रसोई गैस की बुकिंग कराई थी। अगले दिन उसका DAC नम्बर जारी हुआ। उसके बाद वह गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचा। आरोप यह है कि गैस की डिलीवरी को लेकर उसे कई बार परेशान किया गया, और डिलीवरी कर्मचारी के द्वारा सन्तोष जनक जानकारी नहीं दी गई।
शिकायत में बताया गया है कि बाद में गैस वाहन से सिलेंडर प्राप्त हुआ। उपभोक्ता का आरोप यह है कि सिलेंडर की स्थिति को लेकर भी उसे आपत्ति हुई और उसे गैस एजेंसी से शिकायत करनी पड़ी। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की जानकारी सम्बन्धित लोगों को देने के बावजूद समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि गैस डिलीवरी से सम्बन्धित कर्मचारी के व्यवहार को लेकर उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच करा कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्य वाही किए जाने तथा नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने उप जिलाधिकारी उतरौला से मामले का संज्ञान लेकर सम्बन्धित गैस एजेंसी एवं डिलीवरी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। अब देखना है कि शिकायत के बाद सम्बन्धित विभाग की ओर से क्या कार्यवाही की जाती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know