उतरौला बलरामपुर- टेलीग्राम पर झांसा देकर साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को माडर्न थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से उसके डूबे हुए रुपये वापस मिल गए हैं। पुलिस ने त्वरि त कार्यवाही करते हुए पीड़िता के खाते में 40 हजार रुपये की धनराशि सफलता पूर्वक रिफंड कराई गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस टीम की इस संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त जताया है।
निवेश के नाम पर ऐंठे थे 93 हजार रुपये की जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम मझारी बाछिल के निवासिनी प्रभा सिंह पत्नी शुभम सिंह की सम्पर्क टेलीग्राम पर एक अज्ञात युवती से हुआ था। युवती ने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश (इन्वेस्टमेंट) करने का झांसा दिया। उस पर विश्वास कर पीड़िता ने पांच बार में कुल 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को ब्लॉक कर दिया।
1930 हेल्पलाइन और बैंक समन्वय से मिली सफलता ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई शिकायत संख्या 331 06250070241 शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार व आरक्षी अभिषेक सत्यार्थी की टीम ने जांच शुरू की।पुलिस ने तुरन्त सम्बन्धित बैंक से समन्वय बना कर जाल साज के खाते में 58,894 रुपये की राशि होल्ड कराई, इसके बाद सी जेएम न्यायालय के आदेश और विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए बैंक के नोडल अधिकारी के सहयोग से होल्ड राशि में से 40,000 रुपये सीधे पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए। शेष राशि की वापसी हेतु अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know