जलालपुर ,अंबेडकरनगर । श्री नवदुर्गा कांवरिया मंडल एवं निशुल्क सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष सोनू गौड़ के नेतृत्व बुधवार को भव्य कावड़ यात्रा रवाना हुई। प्रबंधक सन्तराम जायसवाल के संयोजन में यह धार्मिक यात्रा का आयोजन हुआ. पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से महादेव-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोनू गौड और विकाश निषाद का व्यापार मंडल की तरफ से त्रिशूल भेंटकर स्वागत किया गया. इससे बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने भगवा ध्वज लहराकर यात्रा को औपचारिक रवानगी दी।
यादव चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर से प्रस्थान करती इस यात्रा में हज़ारों श्रद्धालु एवं कांवड़िए सम्मिलित हुए। रैली घसियारी टोला, मालीपुर त्रिमुहानी मार्ग से गुजरती हुई राम जानकी मंदिर पहुँची, जहाँ उपस्थित जनसमूह ने विधिपूर्वक पूजन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, भाजपा नेत्री किरन पांडे, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, केशरी नंदन त्रिपाठी,कृष्ण कुमार एवं पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,कृष्ण गोपाल गुप्ता ने उमड़ी जनसैलाब के साथ 'बोल बम' व 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच कांवड़ियों को विदाई दी। 
यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भंडार और महिला अस्पताल के सामने नगर पालिका प्रशासन द्वारा कांवड़ियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। पंचम परदेशी की टीम ने भक्ति गीतों एवं आकर्षक झांकियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव,ईओ अरविंद कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
निशुल्क सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुभाष गौड ,सक्रिय सदस्य बब्लू गौड़, गप्पू गौड़, मोनू गौड़ एवं शिव कुमार,लड्डू गौड,विक्की ने यात्रा की व्यवस्था संभाली। अध्यक्ष सोनू गौड़ ने बताया कि यह विशाल कावड़ जलालपुर से काशी विश्वनाथ जलाभिषेक हेतु प्रस्थान कर चुकी है, जो नागपंचमी के पावन पर्व पर बाबा विश्वनाथ को जलांजलि अर्पित करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई वर्षों से निरंतर निकाली जा रही इस यात्रा के तहत प्रस्थान से पहले श्री शीतला माता मंदिर पर जल भरा गया, तत्पश्चात काशी के लिए रवानगी हुई।इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,शाश्वत मिश्र, मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त,बेचन पांडे,आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, सीतल सोनी, आशाराम मौर्य,सुरेंद्र सोनी, दीप चंद सोनी,डेविड गोरे,विकास सोनकर, आशाराम मौर्या, दिलीप यादव,गौरव उपाध्याय,शिवम आर्या, विपिन पांडे, अनुज सोनकर,दुर्गेश गुप्ता,सोनू गुप्ता, मनीष सोनी,रामदौर मिश्र, अमित निषाद समेत मौजूद रहे।वहीं नगपुर स्थित शिव मंदिर से श्रावण मास की पवित्र काँवर यात्रा अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में धूमधाम के साथ रवाना हुई। यात्रा के आयोजन में जुटे पदाधिकारियों के सहयोग से काँवरियों की टोली 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ काशी विश्वनाथ की ओर प्रस्थान कर गई। भक्तों ने डीजे की मधुर धुनों पर भक्ति संगीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने