ला एण्ड आर्डर की बेहतरी  के लिये  पुलिस कप्तान ने 23 इंंस्पैक्टर के साथ ही कुछ  एस आई और कांस्टेबल की तैनाती में किया बदलाव ------


रिपोर्ट -- सैय्यद जावेद अखतर


उत्तर प्रदेश के जिला जालौन, उरई के   पुलिस कप्तान  विनय कुमार सिंह ने जिले  के ला एण्ड आर्डर  को बेहतर बनाने के मकसद से 23 इंस्पैक्टर सहित कुछ  एस आई और कुछ  कांस्टेबल की तैनाती में  किया बदलाव। जबकि बदले गये इंस्पैक्टर रामबरन को पुलिस लाइन से इंस्पैक्टर क्राइम डकोर की जिम्मेदारी सौंपी गई , वही इंस्पैक्टर भूपेन्द्र कुमार पुलिस लाइन से इंस्पैक्टर क्राइम  रामपुरा बने, जबकि  इंस्पैक्टर विष्णुकान्त तिवारी पुलिस लाइन से  इंस्पैक्टर क्राइम  कोटरा की जिम्मेदारी निभायेंगे, वह  इंस्पैक्टर सुमेन्द्र सिंह पुलिस लाइन से इंस्पैक्टर क्राइम   माधौगढ बने, जबकि  इंस्पैक्टर बृजेश बहादुर सिंह पुलिस लाइन से इन्चार्ज शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निभायेंगे, वही इंस्पैक्टर कामता प्रसाद पुलिस लाइन से इंस्पैक्टर कोंच कोतवाली  की कमान संभालेंगे , जबकि  इंस्पैक्टर राजेश पाल सिंह पुलिस लाइन से इंचार्ज  डीसीआरबी भेजे गये, वही इंस्पैक्टर अवधेश कुमार पुलिस लाइन से  जिला कंट्रोल रुम के इंचार्ज बने, जबकि  इंस्पैक्टर अमीराम पुलिस लाइन से इंचार्ज स्पेशल  जांच सेल बनाये गये, जबकि  एस आई राकेश कुमार पटेल पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज मंडी कोंच बनाये गये, वही जितेन्द्र कुमार पुलिस लाइन से चौकी  इंचार्ज  ईंटो गोहन की जिम्मेदारी संभालेंगे, वही  एस आई नीतीश कुमार चौकी इंचार्ज मंडी कोंच से चौकी इंचार्ज  संकटमोचन आंटा की कमान संभालेंगे,जबकि  एस आई रामसजीवन चौकी इंचार्ज संकटमोचन आटा से, अब आटा कोतवाली भेजे गये, वही  एस आई सुनील कुमार पुलिस लाइन से कोतवाली  कालपी भेजे गये,जबकि  एस आई नरेशचन्द्र पुलिस लाइन से कोतवाली  आटा भेजे गये, वही एस आई बृजेश सिंह गंगवार पुलिस लाइन से कदौरा थाने भेजे गये,जबकि  एस आई उमेश सिंह पुलिस लाइन से अभियोजन आफिस भेजे गये,वही  एस अई लालबहादुर पुलिस लाइन से  रामपुरा थाने भेजे गये, जबकि एस आई विकास सिंह पुलिस लाइन से कोतवाली  जालौन भेजे गये,वही  एस आई विनोद कुमार यादव पुलिस लाइन से  माधौगढ थाने भेजे गये, जबकि  रेक्रूट अवधेश कुमार माधौगढ से एएचटी, वही कांस्टेबल  लवलेश कुमार  माधौगढ से कोतवाली उरई भेजे गये,जबकि  रेक्रूट कांस्टेबल  मनीष कुमार पुलिस लाइन से  माधौगढ कोतवाली भेजे गये, वहीं खास बात ये रही  कि पुलिस कप्तान  ने ट्रांसफर किये गये सभी इंस्पैक्टर, एस आई और कांस्टेबल को अपनी-अपनी नई तैनाती की जगह  पर फौरन ज्वाइन  करने के साथ ही ला एण्ड आर्डर को दुरुस्त रखने के साथ ही अपराधों की रोकथाम, जबकि  अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही  किये जाने की हिदायत दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने