जनपद बलरामपुर - नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के मध्य जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस-प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय को कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know