जनपद बलरामपुर - आज दिनांक 22.08.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर में गार्द की सलामी ली गई तथा विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डीo केo श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know