उतरौला बलरामपुर- शनिवार को मोहल्ला रफ़ी नगर मरहूम मीर नाजिम हुसैन के इमाम बाड़े से सुबह लगभग 9:00 बजे जुलूस एअमारी निकाला गया। जुलूस ए अमारी की शुरुवात मजलिस से हुई।जिसे मौलाना मोहम्मद अली ने खिताब किया अपने बयान में उन्होंने इमाम हुसैन जैसी शखसीयत से लोगों को रूबरू कराया। अन्त में उन्होंने इमाम हुसैन की 4 साल की बेटी का मसाएब बयान किया, जिसे सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोगों ने बिलख पड़े। जुलूस में शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, नौहा ख्वानों के दर्द भरे नौहे के साथ मातम किया। अज़ादारों को जगह जगह पानी, शरबत, चाय, व फल वितरित किया गया। जुलूस अपने मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी पार्क, हाटन रोड, कस्बा चौकी, बड़ी मस्जिद, ज्वाला महरानी मन्दिर, हनुमान गढ़ी, पिपलेश्वर मन्दिर, गोण्डा मोड़ से होता हुआ कर्बला पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में अमारी,ज़ुल जना, अलम व ताबूत भी शामिल रहा। जिस में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में उतरौला के ग्राम अमया देवरिया में भी दरगाह हज़रतअब्बास से लगभग सुबह 9:00 बजे जुलूस ए अमारी निकाला गया। जुलूस ए अमारी की शुरुवात मजलिस से हुई। जिसको कश्मीर से आये हुए मौलाना गुलाम हुसैन मित्तू ने खिताब किया। जुलूस में शिया समुदाय के लोग काला लिबास पहने नंगे पांव, नौहा ख्वानों के दर्द भरे नौहे के साथ मातम किया। मातमदारों को जगह जगह पानी, शर्बत, चाय, व फल वितरित किया गया। जुलूस मिशन रोड, उतरौला ब्लॉक होता हुआ डाक बंगला पंहुचा। डाक बंगले के पास एक मजलिस का प्रोगाम हुआ जिस को मौलाना इमरान ने खिताब किया मजलि स के बाद जुलूस कर्ब ला पहुंचकर दोपहर एक बजे समाप्त हुआ। जुलूस में अलम ताबूत, ज़ुलजना, व अमारी भी शामिल रहा। जिसमें रैगांवा, रेहरा माफ़ी,से आय हुए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मौलाना गुलाम हुसैन ने बताया कि आज ही के दिन 8 रबीउल अव्वल को इमाम हुसैन का लुटा हुआ काफिला मदीना पहुंचा था। जिनकी याद में हम लोग आठ रबीउलअव्वल को जुलूस ए अमारी निकालते हैं।सुरक्षा के मद्दे नज़र पुलिस प्रशा सन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know