उतरौला, बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद का कोरम पूरा किए बिना ही बैठक के प्रस्तावोँ को अपनी मनमानी तरीके से पास करा लेने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने मंडला युक्त, जिलाधिकारी  व अपर जिलाधिकारी  को शिकायती पत्र दिया गया है! इस महीने की 18 तारीख को बोर्ड की बैठक हुई थी, आरोप है किनिर्वा चित 25 सभासदों में से केवल नौ सभासद ही बैठक में उपस्थित रहे जबकि 13 सभा सदों की उपस्थिति के बगैर बैठक की कार्य वाही सम्पन्न नहीं हो सकती है। सभासद माधुरी देवी, राज कुमार, नीलज कुमार, शकील अहमद, गीता देवी, दुर्गा प्रसाद, रूप वती देवी, नसीम बानो,सरस्वती देवी, कुसुम जायसवाल व विष्णु गुप्त ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया था! जबकिपांच सभासद बैठक वाले दिन अन्य स्थानों पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए थे बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष  सविता गुप्ता ने की थी, और ईओ का पद भार उपजिलाधिकारी  ने संभाला था। शिका यत करने वाले सभा सदों का कहना था कि कोरम के अभाव में बोर्ड की मीटिंग में कोई प्रस्ताव पारित होने का कोई औचित्य नहीं है‌‌। इसलिए सदन को बैठक के अल्पमत मानकर बोर्ड की मीटिं ग को निरस्त किया जाना चाहिए! प्रभारी ईओ उपजिलाधिकारी  का कहना है कि सभा सदों के बहिष्कार की जानकारी उन्हें नहीं है नगर निकाय नियमा वली के अनुसारउचित कार्यवाही की जाएगी। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 
 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने