बलरामपुर/ शुक्रवार को भाई बहन के पवनपर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बलरामपुर जिला कारागार में जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा जेल के कैदियों के लिए रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव  के दिशा निर्देशन में जिला अपराध निरोधक कमेटी बलरामपुर के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार बलरामपुर में शिविर लगा कर जेल में बंद कैदियों के बहनों की सुविधा के लिए रक्षाबंधन सहयोग कैम्प का आयोजन किया गया इस दौरान संस्था द्वारा कैदियों के परिजनों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया जलपान आदि की सुचारू व्यवस्था की गई। परिजनों की मदद के लिए जेल परिसर में ही सहायता कैम्प ,जलपान सहित कई काउंटर बनाए गए।
  इस दौरान कारागार अधीक्षक विजय राय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा यह बहुत शानदार कार्य है ।
कार्यक्रम आयोजन में शैलेश कुमार जिला सचिव, पर्यवेक्षक उपाध्यक्ष ध्रुव जी, सहायक सचिव गिरधारी यादव ,संगठन मंत्री भास्कर पटेल, अनूप सिंह ,राकेश चौधरी अमन चौहान ,जीवन प्रकाश मिश्रा सहित कमेटी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । उक्त आयोजन को लेकर जेल अधीक्षक श्री विजय राय जी अपने उद्बोधन में कमेटी के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा। इस समिति का यह कार्य निश्चित ही शानदार और प्रशंसनीय है।
 उन्होंने कहा हमारे तरफ से भविष्य में ऐसे हर तरह के आयोजन में पूरा सहयोग होगा। ऐसे आयोजन समाज में आपसी समन्वय भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ाने में सहयोग करते हैं साथ ही जेल में निरुद्ध कैदियों में भी अच्छी भावना पनपती है।



उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
 हिंदी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने