उतरौला बलरामपुर - नगर के प्रसिद्धदरगाह शाह अरजानी परशुक्र वार को अंजुमन गुला माने मुस्तफा दरगाह शाह अरजानी उतरौ ला की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं उर्स-ए-मुकद्दस के अवसर पर एक भव्य तकरीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदत मंदों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान दरगाह परिसर में धार्मिक माहौलबना रहा, और उलेमा की तकरीरों के साथ नातिया कलाम से महफिल गुलजार रहा। कार्यक्रम में सैय्यद रिजवान मियां साहब बिलग्राम शरीफ, सैय्यद अहमद रजा साहब बलरामपुर, मुफ्ती जमील खान साहब, मौलाना कमालुद्दीन साहब चिनहट लखनऊ और मौलाना मैनुद्दीन साहब अजहरी ने शिरकत की।
 ने अपनी तकरीरों में पैगम्बर -ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की सीरत, उनके बताए हुए रास्ते और इंसानियत के प्रति उनके सन्देश पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि पैग़म्बर - ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की पूरी ज़िन्दगी इंसानियत, मोहब्बत, रहमदिली, भाई चारे और अमन का सन्देश देते रहे है। आज के दौर मेंसमाज को आपसी नफरत और मतभेदों से दूर रहकर एक-दूसरे के साथ मोहब्बत और भाई चारे से पेश आने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में अच्छे आचरणऔर इंसानियत कोअपनाने की अपील की,नाति या कलाम से गुलजार हुई महफिल,कार्यक्रम के दौरान शायरे इस्ला म अजमत रजाभागल पुरी, रहीम रजा बल रामपुरी और आरिफ रजा बलरामपुरी ने नातिया कलाम और अपने अश आर पेश किए। उनके कलाम पर अकीदतमंदों ने खूब दाद दी। पूरी महफिल धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर नजर आई।
देश की खुशहाली और अमन के लिए मांगी दुआ कार्यक्रम के अन्त में देश में अमन-ओ-अमान, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। उलेमा की अगुवा ई में अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर रब की बारगाह में देश और समाज की सलामती की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह परिसर में मौजूद लोगों ने पूरी श्रद्धा और अदब के साथ दुआ में भी हिस्सा लिया। कमेटी अध्यक्ष ने किया खैर मकदम कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलमान जमशेद खान ने इस कार्यक्रम में पहुंचे उलेमा, शायरों और सभी अकीदतमंदों का खैरमकदम किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों काआभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मोहब्बत, भाई चारे और इंसा नियत का सन्देश फैलाने का माध्यम हैं।
इस अवसर पर निसार अहमद नकी शाह,जमील अंसारी, इस्माईल, शाबान शाह, इजहार अहमद शाह, अहमद शाह, नौशाद, पम्मी शाह, छोटू के अलावा अंजुमन के पदाधिका री व कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अकी दतमंद मौजूद रहे। इस कार्यक्रम शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने