उतरौला बलरामपुर -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीदत्तगंज, में एलडीआर (Labour-Delivery-Recovery) यूनिट का गुणवत्ता पूर्ण नवीनीकरण (Renovation) करा या गया है। इस आधु निक एलडीआर यूनिट को पूर्णतःवाता नुकूलित (Fully Air- Conditioned) बनाया गया है, तथा सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक सभी आधुनिक लॉजिस्टिक्स एवं उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। साथ ही साथ यूनिट के सुचारु संचालन हेतु 10 किलो वाट की क्षमता का अतिरिक्त सोलर पैनल भी स्थापित किया गया है। जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ साथ पर्यावरण संरक्ष ण एवं ऊर्जा बचत को भी बढ़ावा मिलेगा।यह पहल जनपद में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ साथ समुदाय में सुर क्षित संस्थागत प्रसव के प्रति सकारात्मक सन्देश प्रसारित करेगी यह जनपदबलरामपुर की अपनी तरह की पहली आधुनिक एल डीआर यूनिट है, जो अन्य स्वास्थ्य संस्था नों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बनेगी। आज इसआधु निक एलडीआरयूनिट का उद्घाटन जिलाधि कारी बलरामपुर के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदा यिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक की गरिमा मयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अति थियों ने इस पहल की सराहना करते हुएइसे मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने