बलरामपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय हनुमंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिव प्रताप सिंह एवं पुत्र अखिलेश सिंह (गुड्डू) से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से क्षेत्र और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह, पिंकी,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know