बलरामपुर- थाना सादुल्लानगर  पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के 7000/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। 
प्रार्थी सरफराज अहमद पुत्र अशफाक अहमद निवासी गुमाफातिमाजोत थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के प्रार्थना पत्र की जांच की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 19.10.2025 को आवेदक  द्वारा बैंक खाता सं0. *****7113, इण्डियन बैक शाखा सादुल्लानगर से गलती से किसी अज्ञात के खाते में 7000 रुपये प्रेषित की गयी थी । उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थीजिसकी शिकायत संख्या 23112250208452 है। शिकायत पर साइबर सेल थाना सादुल्लानगर एवं बैंक टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 7000/- की धनराशि होल्ड करा दी गई है। 
साइबर हेल्पडेस्क थाना सादुल्लानगर द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित से ठगी  गई ₹ 7000/- रुपये की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराए गए । होल्ड की गई धनराशि को MONEYRESTORATION MODULE  के माध्यम से सभी कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ₹ 7000/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। 
साइबर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा, काo वृजेश गुप्ता, काo मुरारी लाल, काo अमित कुमार का विशेष योगदान रहा। 
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा  नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।
                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 
  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने