बलरामपुर - भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी,उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के भाई शिवप्रताप सिंह, पुत्र अखिलेश सिंह, गुड्डू सिंह एवं अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', विनय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी', जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू', जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा, जिला मंत्री ललिता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधा पांडेय, जिला महामंत्री साधना पांडेय, गौरव मिश्र सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने