जलालपुर, अंबेडकर नगर। तिरंगा यात्रा को लेकर गुरुवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता एवं विकाश निषाद के संयोजन में बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। राम प्रकाश यादव ने कहा कि "तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, स्वाभिमान और समर्पण का प्रतीक है। हम सभी को इसके माध्यम से जन-जन तक देशभक्ति का संदेश पहुँचाना है। संदीप अग्रहरि ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी इस यात्रा को व्यापक स्वरूप देगी, ताकि हर नागरिक इससे जुड़ सके। हमारा लक्ष्य संगठन को मजबूत करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। 11 अगस्त को 10 बजे जलालपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी .मासिक बैठक भी की गई. संचालन नगर महामंत्री कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी,आनंद मिश्र, सुरेंद्र सोनी, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल , दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, गिरीश जायसवाल, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी,अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, विनय मिश्र, बबलू त्रिपाठी, संतोष गुप्त, सुरेंद्र,त्रिभुवन गौड,महेश जायसवाल,सचिन,अनिल,हरिश्चंद्र,अखिलेश,बिंदेशवरी,रामबचन ,घनश्याम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विकास निषाद ने बताया कि इस बैठक में आगामी अभियानों की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ पूर्ण हुए अभियानों की गहन समीक्षा भी की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने