कानपुर // उत्तर प्रदेश के कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की छापेमारी में मिलावटी मसालों का बड़ा जखीरा मिला है अधिकारियों ने पनकी थाना क्षेत्र के इस्पात नगर स्थित पितांबरा एंटरप्राइजेज नामक मसाला निर्माण इकाई पर छापा मारा जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में पिसे हुए चावल यानी राइस पाउडर में पीला रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा था जिसे असली हल्दी के नाम पर बाजार में बेचने की तैयारी थी जब की असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नही मिला।
छापेमारी के दौरान विभाग ने करीब 5.86 लाख मूल्य का तैयार माल और कच्चा माल जब्त किया है खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हल्दी पाउडर और अन्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभी जांच जारी है और अंतिम कार्रवाई लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल मिलावट नहीं बल्कि लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आम लोगों की थाली तक जहर पहुंचाने वालों पर रोक लग सके।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know