जनपद बलरामपुर-पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आगामी *बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी)* पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा उतरौला क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
महोदय द्वारा स्वयं ड्रोन कैमरे से पूरे कस्बे एवं जुलूस मार्ग की हवाई निगरानी की गई।
जनपद बलरामपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बारावफात के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या स्थानीय पुलिस को दें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know