उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना अन्तर्गत ग्राम लखमा मेंबुधवार को सुबह 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने जैनब खातून उर्फ गुड्डा का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा हुआ देखा। गले पर निशान मिलने से मायके वालों का शक हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मृतका की मां समीउन्निशा पत्नी हसमुल्ला निवा सी ग्राम बरगदही ने थाना श्रीदत्तगंज में एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्यवाही करने की मांग की है।जैनब की शादी वर्ष 2012 में ग्राम लखमा के निवा सी बैतुल्लाह पुत्र नूरुल्लाह के साथ हुई थी। बुधवार को सुबह लगभग सात बजे मायके वालों कोजैनब की मौत की सूचना मिली, मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को घर के बाहर चारपाई पर पड़ा हुआ देखा। उसके गले पर निशान देखकर मायके केपक्ष वालों ने मौत की परि स्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।जैनब के पीछे चार छोटे बच्चे रह गए हैं। उसके दो बेटे अजीम आयु लगभग (12) वर्ष और आलम की आयु लगभग (8) वर्ष तथा दो बेटियां मरियम की आयु लगभग (5) और जोया की आयु लगभग (3) वर्ष हैं। मां की मौत से मासूम बच्चों के सिर सेममता का साया उठ गया। जिस उम्र में बच्चों को मां की गोद औरदुलार की जरूरत होती है, उस उम्र में वे मां के शव के सामने रह गए घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार सा मच गई,और गांव में भी मातम का माहौल बन गया। मृतका के पति बैतुल्लाह ई- रिक्शा चलाते हैं। माडर्न श्रीदत्तगंज थाना प्रभारी रामधारी दिनकर ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्य वाही की जाएगी।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने