लोहिया भवन बलरामपुर में आयोजित हुआ पीडीए सम्मेलन, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प
बलरामपुर, 25 अगस्त। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, बलरामपुर में मंगलवार को पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल जी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष माननीय मणिक लाल कश्यप जी, श्रावस्ती सांसद माननीय चौधरी राम शिरोमणि वर्मा जी एवं गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव जी ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तत्परता और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया।

पीडीए सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिला। सम्मेलन के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगराम पासवान, प्रदेश सचिव व्यापार सभा प्रखर कलहंस , पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, पूर्व विधायक अनवर हाशमी , जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, राम सागर अकेला , मनीष चंद सोनकर , कृष्ण कुमार गिहार , शिल्पा राज, ओंकार पटेल , भानु त्रिपाठी , सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में सपा से टिकट मांग रहे दर्जनों नेताओं ने जिला बॉर्डर पर भव्य स्वागत करते हुए अगवानी भी किया। सपा के इस सम्मेलन में बलरामपुर की राजनीति में नई गर्मी भी देखने को मिली।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज 
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने