जनपद बलरामपुर- नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित कोयलाबास बॉर्डर (थाना कोतवाली जरवा) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने SSB के अधिकारियों के साथ सीमा पर लगी सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर चेकिंग पॉइंट, आवागमन रजिस्टर एवं निगरानी हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
सघन चेकिंग अभियान-  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीमा पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति, वाहन एवं मालवाहक वाहनों की शत-प्रतिशत चेकिंग करने तथा बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी सीमा पार न करने देने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
 तस्करी पर अंकुश- अवैध मादक पदार्थ, वन्य जीव, लकड़ी, खाद्यान्न व अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी को रोकने हेतु SSB व स्थानीय पुलिस को संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत- सीमा से सटे गांवों में ग्राम प्रधानों, चौकीदारों एवं ग्राम सुरक्षा समितियों से समन्वय स्थापित कर इंटेलिजेंस नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस से साझा करने हेतु निर्देश दिए गए।
रात्रि गश्त- रात्रि के समय सीमा क्षेत्र में पुलिस एवं SSB की संयुक्त गश्त बढ़ाने तथा पगडंडियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
जवानों का उत्साहवर्धन- ड्यूटी पर तैनात SSB व पुलिस के जवानों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, प्रभारी थाना कोतवाली जरवा योगेश कुमार सिंह, SSB के अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी.संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने