​उतरौला बलरामपुर - नगर में स्थित एक निजी हॉल में रविवार को'रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के चारों विकास खण्डों जैसे गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज और उतरौला के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड और मानदेय बढ़ोतरी का चेक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस ​कार्य क्रम की शुरुआत से पूर्व में उपस्थित सभी रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का सजीव प्रसारण देखा। जैसे ही मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि, 5 लाख रुपये का वार्षिक कैशलेस इलाज, पोशाक के लिए एक हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा भारतीय स्टेट बैंक व बेसिक शिक्षा परिषद के मोनू  के तहत 2 लाखरुपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा की ऐतिहासिक घोषणा की, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ा हट से गूंज उठा।
​विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ​अनूप चन्द गुप्ता ने प्रदेश सरकार के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में सेवा देने वाले रसोइयों के हित में लिया गया यह निर्णय अत्यन्त सराह नीय कार्य बताया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ मानदेय में वृद्धि से इनके परिवारों को बड़ा संबल मिलेगा।
गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के प्रमुख ​राकेशकुमार तिवारी ने कहा कि रसोइया समाज हमारे परिषदीय विद्यालयों की रीढ़ हैं, जो बच्चों के पोषण का ध्यान रखते हैं। सरकार की इस पहल से उनका आत्म सम्मान भी बढ़ा है और उनकी वर्षों पुरानी मांगें पूरी हुई हैं। खण्ड शिक्षा अधि कारी ​डॉक्टर स्वामी नाथ ने इस सराहनीय कार्य के लिए विभाग की ओर से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रसोइयों के पोशाक मानदेय वृद्धि का स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि कैश लेस चिकित्सा कार्ड और दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं विप रीत परिस्थितियों में इनके परिवार के लिए सुरक्षा कवच साबित होंगी। ​शिक्षक संघ और अधिकारियों की उपस्थिति ​कार्यक्रम का कुशल और मंच संचालन शिक्षक मोहम्मद उस्मान ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिवकुमार, हामिद अली चौधरी का सराहनीय भूमिका रही। ​इस अवसर पर एआर पी जितेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, राम लाल शर्मा, विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार, रविकांत चौधरी, मोहम्मद हारुन,प्रेम चन्द शर्मा,अरविन्द गुप्ता, मनोज कुमार, विकास कुमार, पल्ल वी सक्सेना, रामजी यादव, भगवान दीन वर्मा, अमर सिंह,अर विन्द यादव, नान बाबू मुस्तफा रज़ा, अनवार अहमद, शबी अहमद, विनय कुमार और बच्चा राम के अलावा भारी संख्या मेंशिक्षक एवं रसोइया उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने