जनपद बलरामपुर- आगामी श्रावण मास के अंतिम सोमवार, बारावफात, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, जनपद में कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आज नवागत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा थाना कोo उतरौला क्षेत्रांतर्गत, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोo नगर क्षेत्रांतर्गत , क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डीoकेo श्रीवास्तव द्वारा थाना हर्रैय्या क्षेत्रांतर्गत, क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉo जितेन्द्र कु्मार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों / मंदिरों / मस्जिदों, शिवालयों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। 
*पैदल गश्त के दौरान की गई मुख्य कार्यवाही:*
1. धर्मस्थलों की सुरक्षा- सावन माह के अंतिम सोमवार को देखते हुए समस्त शिवालयों / मंदिरों पर भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं महिला सुरक्षा हेतु विशेष ड्यूटी लगाई गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 2. बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत- बारावफात के जुलूस मार्गों का भ्रमण कर आयोजकों से संवाद स्थापित किया गया तथा जुलूस को निर्धारित मार्ग व समय से निकालने हेतु निर्देशित किया गया। रक्षाबंधन पर बाजारों में भीड़ के मद्देनजर महिला पुलिस की सादी वर्दी में तैनाती की गई है।
 3. अतिक्रमण एवं संदिग्ध चेकिंग- पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण हटवाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई। ड्रोन कैमरे से भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। 
4. संवाद एवं अपील- संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, व्यापारी बंधुओं एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर शासन की गाइडलाइन का पालन करने, ध्वनि प्रदूषण न करने एवं किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
 5. सोशल मीडिया निगरानी-जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर भ्रामक पोस्ट / अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या संबंधित थाने को दें।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों / मंदिरों / मस्जिदों, शिवालयों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने