जलालपुर, अम्बेडकर नगर: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र त्रिपाठी ने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए जलालपुर निवासी शिवनाथ त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी को अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, सुरेश गुप्त, अरुण मिश्र , विकाश निषाद ने संयुक्त रूप से उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल से जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।शिवनाथ त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा जिले की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का प्रयास करेंगे। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने बताया कि
जलालपुर क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक और सांगठनिक भूमिका के लिए जाने जाने वाले शिवनाथ त्रिपाठी को यह दायित्व मिलने पर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है। उनके अनुभव से जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संगठन को मजबूती मिलेगी तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी पहल हो सकेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know