बलरामपुर - पीड़िता हाजिरा खातून पत्नी मसीहुल हसन खान निवासिनी ग्राम गोकुला माफी थाना को० उतरौला जिला बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा अपराधिक षडयंत्र करते हुए कपट पूर्वक धोखा धड़ी करते हुए बिना भू-स्वामी के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैनामा/दान पात्र कर देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 उतरौला बलरामपुर में 0097/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(2)/338/61(2) बीएनएस बनाम 1. सीता पत्नी राम तीरथ 2. चेतन उर्फ महेश पुत्र इन्दर 3. सोनू उर्फ हरीश पुत्र कर्ताराम 4. जोखू पुत्र बुधई 5. गुरई पुत्र गज्जू निवासीगण ग्राम गोकुला माफी थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डाo जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह थाना कोo उतरौला बलरामपुर द्वारा अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया जिसके क्रम में अभियुक्तगण *1. चेतन उर्फ महेश पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम गोकुला माफी थाना कोo उतरौला जनपद बलरामपुर 2. हरीश उर्फ सोनू पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम गोकुलामाफी थाना कोo उतरौला जनपद बलरामपुर संबंधित 0097/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(2)/338/61(2) बीएनएस को मधपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know