जलालपुर, अंबेडकर नगर – सावन के पावन पर्व पर भोलेनाथ के भक्तों में अपार श्रद्धा व उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में यादव चौराहे से बाबाधाम के लिए काँवड़ यात्रा हर वर्ष की भाँति इस बार भी धूमधाम व आस्था के साथ रवाना हुई।

इस यात्रा की एक ख़ास बात यह रही कि काँवड़ियों ने यहाँ से काँवड़ नहीं उठाए, बल्कि वे सुल्तानगंज (बिहार) जाएँगे, जहाँ गंगा का जल उत्तरवाहिनी धारा में बहता है—जो अत्यंत पवित्र माना जाता है। वहाँ से जल भरकर वे पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) पहुँचेंगे। लगभग 105 किलोमीटर की इस पदयात्रा के बाद वे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सोनू गौड़ व दिलीप यादव ने काँवरियों को अंगवस्त्र पहनाकर रवाना किया। काँवड़ियों ने "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का स्मरण किया। डमरू की थाप और भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति-भाव में डूबे नज़र आए।

सभी ने दिलीप यादव, अतुल जायसवाल, अरविंद, सुधीर समेत काँवड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। यह काँवड़ यात्रा आस्था, एकता व परंपरा का प्रतीक बनी, जहाँ हर कोई बाबा भोलेनाथ की कृपा का अनुभव करता नज़र आया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने