बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़ 
लोनी थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में रिजवाना नाम की महिला की हत्या के मामले पुलिस ने खुलासा कर आरोपी फैजान उर्फ बहरा को लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है
 लोनी एसीपी रामकिशन ने बताया कि लोनी थाने की प्रेमनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाला फैजान उर्फ बहरा ने 26 जुलाई को रिजवाना की प्रेमप्रसंग के चलते प्लास्टिक की सुतली से गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। मृतिका के पति ने लोनी थाने पहुंचकर फैजान उर्फ बहरा के खिलाफ अपनी पत्नी की हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया पुलिस फैजान की तलाश में थी कि 30 जुलाई को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि फैजान अपने घर अशोक विहार कॉलोनी में है पुलिस टीम तत्काल उसके घर पहुंची और उसे सुतली के साथ गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे फैजान ने पूछतांछ में पुलिस को बताया कि करीब सात महीने से वह अपने परिवार के साथ प्रेमनगर कॉलोनी एक किराए के मकान में रहते थे उसी मकान में रिजवाना अपने पति व बच्चों के साथ किराए पर रहती थी फैजान उर्फ बहरा की रिजवाना से बातचीत शुरु हो गई तथा कुछ ही दिनों में उससे प्रेम संबध हो गए। एक दिन रिजवाना के पति ने उसे बातचीत करते पकड़ लिया तो बहरा ने मकान खाली कर अशोक विहार में रहने लगा। करीब आठ दस दिन के बाद 26 जुलाई की शाम वह रिजवाना से मिलने उसके घर पहुंच गया लेकिन जब रिजवाना ने उससे बात करने को मना कर दिया फैजान ने गुस्से में आकर रिजवाना के गले में प्लास्टिक की सुतली का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने