जनपद बलरामपुर- आज KIDZEE PRE स्कूल, बलरामपुर के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय बलरामपुर पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भावनात्मक एवं आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचे बच्चों द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षित समाज की कामना की। इस दौरान बच्चों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं कमाण्डेंट होमगार्ड शिवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कार्यालय में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राक्षा सूत्र बांधकर त्योहार मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड, रक्षा सूत्र एवं मिठाइयां पुलिस अधिकारियों को भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के इस स्नेह एवं अपनत्व से पुलिस कार्यालय का वातावरण उल्लास एवं आत्मीयता से भर गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय का संबोधन बच्चों के स्नेह एवं सम्मान से अभिभूत पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा सभी बच्चों को आगामी रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के संकल्प का भी पर्व है।
महोदय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि पुलिस समाज के प्रत्येक आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित वातावरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने, अनुशासन का पालन करने और भविष्य में देश एवं समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुलिस के प्रति मित्रता, विश्वास एवं सम्मान की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं समाज के बीच आत्मीय एवं मजबूत संबंध स्थापित करना था। इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान KIDZEE PRE स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know