जनपद बलरामपुर- 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत जनपद में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कक्ष में नेत्रदान जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किए गए नेत्रदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। उन्होंने नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने तथा आमजन को इसके महत्व की जानकारी देने पर जोर दिया।
सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पखवाड़े के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से नेत्रदान के प्रति लोगों की झिझक दूर की जा सकती है और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ा जा सकता है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know