ऐजा पावर हाउस में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, 10 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं
हरदोई। ऐजा पावर हाउस में 13 अगस्त की रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पावर हाउस में तैनात SSO सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे कुछ उपद्रवी लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि पावर हाउस में रखे मीटर और अन्य जरूरी सामान में भी तोड़फोड़ की गई।
पीड़ित के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन 26 अगस्त तक FIR दर्ज नहीं हुई है। उनका दावा है कि वह पिछले 10 दिनों से अधिकारियों और संबंधित थानों के चक्कर लगाकर कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।
सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मांग की है कि मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पावर हाउस में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा न डाल सके और कर्मचारियों को परेशान न किया जा सके।
पीड़ित ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know