जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली गैसड़ी प्रांगण में उपजिलाधिकारी तुलसीपुर एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में आगामी श्रावण मास एवं चहेल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर उच्चाधिकारीगण द्वारा शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे संचालन करने, किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस का पूर्ण सहयोग करने तथा आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know