उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के प्रमुख फ्रंटल संगठन बाबा साहेब अम्बेड कर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के उतरौला आगमन पर समाज वादी पार्टी कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तहसील के सामने स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच ने सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एहसान खान के नेतृत्व में आये हुए पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोर दार स्वागत किया।
स्वागत समारोह के बाद उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारी व कार्कर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के साथ सपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठन के प्रतिअपनी एकजुटता और प्रति बद्धता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय,संवि धान की रक्षा तथा दलित, पिछड़े, वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की लड़ा ई अपने मजबूती के साथ लड़ रही है। उन्होंने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वा न किया कि वे गांव- गांव जाकर पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।वहीं डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सम र्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभीकार्यकर्ता ओं को पूरी निष्ठा पूर्वक के साथ संगठन को विस्तार रुप से जुटना चाहिए। इस अवसर पर संगठन की आगामी रणनीति, और सदस्यता अभि यान और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार रुप से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, बाबा साहेब डाक्टर भीम अम्बेडकर वाहिनी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।पूरे का र्य क्रम में उत्साह, जोश और संगठनात्मकएक जुटता का माहौल देखने को मिला।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, डाक्टर अताउल्लाह खान, डॉक्टर यासिर खान, कृष्ण कुमार यादव, मोहम्मद उमर खां, परशुराम बौद्ध, राम दयाल यादव, मोहम्म द अबरार खां, पूर्व सभासद शमीम खां, बब्लू खां के अलावा सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने