उतरौला बलरामपुर -थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिलौलीबाघा जोत में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां मायके में रह रही एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी सा फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं छह माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया भी उठ जाने से परिवार में मातम सा छा गया है।
फाईल फोटो
मृतका की पहचान मीना देवी पत्नी रोहि त कुमार निवासी ग्राम बांक मलमलिया, थाना गैड़ास बुजुर्ग के रूप में हुई हैपरिजनों के अनुसार मीना देवी की शादी 10 जून 20 25 को रोहित कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। किसी कारण वश वह पिछले लगभग दो माह से अपने मायके ग्राम मिलौली बाघा जोत में रह रही थी। उसके साथ उसकी छह माह की बेटी भी उसके साथ थी।बताया जाता है कि गुरुवार को घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मीना देवी ने घर के अन्दर फांसी लगा ली कुछ समय बाद जब परिजनों की नजरउस पर पड़ी तो घर में चीख पुकार शुरू हो गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उस की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पूरे गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणमौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना कोतवाली उतरौला की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई, और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्य वाही शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनु सार विवाहिता की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है,और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्य वाही की जाएगी।
विवाहिता की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक आत्म हत्या के पीछे का कारणसामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
इस घटना से मृतका के मायके और ससु राल दोनों पक्षों में शोक का माहौल व्याप्त है। परिवार के लोग सदमे में हैं और छह माह की मासूम बच्ची को देख कर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।पुलिस का कह ना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know