उतरौला बलरामपुर - नवागत उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह ने गुरुवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक कर बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने परजोर दिया।उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने केलिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा तथा आमजन को समय बद्ध न्याय दिलाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
बैठक में बार एसोसि एशन के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महा मंत्री रवि शंकर मिश्रा ने उपजिलाधि कारी का स्वागतकरते हुए अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओंएवं हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सौहार्द पूर्ण माहौल में सकारात्मक संवाद भी हुआ।बैठक का सबसे महत्व पूर्ण निर्णय यह था, कि नायब तहसीलदार रेहरा बाजार अजीत सिंह के न्यायालय के बहिष्कार को लेकर पिछले दो सप्ताह से चल रहा है।अधिवक्ता ओं का आन्दोलन समाप्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह की अध्यक्षता में हुई वार्ता के बाद अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, महामंत्री रवि शंकर मिश्रा तथा उपस्थित अधिवक्ता ओं ने सर्व सम्मति से बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय ले लिया है।निर्णय के अनुसार आगामी सोमवार से अधिवक्ता पुनः नियमित रूप से न्यायिक कार्य का संपादन करेंगे, जिससे न्यायिक कार्यों में आ रही बाधा समाप्त हो सके,और वादकारियों को राहत मिल सके।
बैठक में पूर्व बार संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रमोद कुमार सोनी, अली असगर, आर टी जायसवाल,नाजिर मलिक, अशोक कुमार दूबे, इजहारुल हसन, शकील अहमद शाह, मोहम्मद खलील खां, रामचन्दर जायसवाल, धर्मराज यादव,अमित कुमार गुप्ता, नसीम अहमद, सुमित कुमार,अभि मन्यु जायसवाल, मार्कण्डेय मिश्रा,श्वेता सिंह, राजमणितिवारी देवेन्द्र कुमार,रवि गुप्ता, अली जहीर हाशमी, के अलावा तमाम भारी संख्या में अधिवक्ता गण उप स्थित रहे।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने