उतरौला बलरामपुर - हरिद्वार से वापस लौट रहे, एक यात्री की बस में ही गुरुवार को लगभग 40 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्य वाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार से आ रही बस गुरुवार लगभग 11 बजे दिन में उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर स्थित रजामस्जिद के सामने पहुंची। बस में सवार एक यात्री को बेहोशी की हालत में देखकर यात्रियों की सूचना पर पुलिसमौके पर पहुंची,और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया
मृतक की पहचान रवीन्द्र कुमार पुत्रबांके लाल आयु लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम बढ़नी चाफा लोनिय नडीह थाना भवानी गंज जनपद सिद्धार्थ नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know