उतरौला बलरामपुर- थाना गैड़ास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम शाहपुर तप्पा बाक के निवासी विनोद कुमार कोरी पुत्र हनुमान प्रसाद कोरी जो कि अनुसूचित जाति और गरीब व्यक्ति हैं। घटना दिनांक 26/07/26को दिन रविवार शाम लगभग आठ बजे का है। प्रार्थी राजकोट से अपने घर वापस आया था। वह अपनी पत्नी से बात कर रहा था, कि विपक्षी शफीउल्लाह पुत्र अज्ञात, बडकन पुत्र शफीउल्लाह के अलावा दो अज्ञात आदि व्यक्तियों ने मुझे देखते ही जाति सूचक गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों व लोहे की रडार से बुरी तरह मारा पीटा प्रार्थी मुर्छित होकर गिर गया  और जाति सूचक गाली गलौज देते हुए फरार हो गए, गांव वालों ने एम्बुलेंस के द्वारा ही एच सी गैडास बुजुर्ग लाया गया जहां न कोई इलाज और न ही कोई परिशिक्षण किया गया। प्रार्थी ने थाने पर प्रार्थना पत्र देने के लिए गया,तो थाना प्रभारी ने मुझे भगा दिया, तथा उल्टे ही हमारे ऊपर मुकदमा लिखने की धमकीं देने लगे। विपक्षी बदमाश किस्म के व्यक्तियों माने जाते हैं। जो कभी भी मेरे व मेरे परिवार की जान लेवा हमला कर सकते हैं। अभी भी गाली गलौज व जाति सूचक गाली गलौज देते रहते हैं।जब पीड़ित की शिकायत जब थाने पर नहीं सुनी गई,तब पीड़ित ने पुलिस अधी क्षक बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपि यों के खिलाफ मुकद मा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने और अपनी सुरक्षा सुनि श्चित कराने की मांग की है। साथ ही साथ उसने थाना स्तर पर शिकायत पर कथित रूप से कार्यवाही न किए जाने और उसके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों को भी जांच कराने की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते आरोपितों के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं हुई तो विपक्षियों का  हौसला बढ़ भीसकता है और भविष्य में उसके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है। उसने पुलिसअधीक्षक से मामले को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की गई है।
अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक स्तर से मामले में क्या कार्य वाही की जाती है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल सकता है।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने