नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

सहकारिता से समृद्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन, किसानों की खुशहाली उसका लक्ष्य: मंत्री श्री ए.के. शर्मा

पूर्व सरकारों ने सहकारिता की उपेक्षा की, प्रधानमंत्री जी ने दिया नया जीवन: श्री ए.के. शर्मा

किसानों को सस्ता ऋण, बीज और खाद उपलब्ध कराने में सहकारी संस्थाओं की अहम भूमिका: श्री ए.के. शर्मा

घोसी चीनी मिल को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी, तात्कालिक और दीर्घकालिक योजना पर तेजी से कार्य: ए.के. शर्मा

किसानों को वितरित किए किसान क्रेडिट कार्ड, वैज्ञानिक हिमांशु वर्मा को भी किया सम्मानित

लखनऊ: 20 जुलाई, 2026
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ की मधुबन शाखा के नवीन भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नवीन भवन के निर्माण पर सभी क्षेत्रवासियों, बैंक प्रबंधन और सहकारी समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यदि पिछले 70 वर्षों में शासन करने वालों ने सहकारी बैंकों और समितियों की चिंता की होती, तो ऐसे आधुनिक भवन बहुत पहले बन चुके होते।
अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सहकारिता क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन कर ‘सहकारिता से समृद्धि’ का संकल्प दिया। इसी सोच का परिणाम है कि आज सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण, गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सामूहिकता और सहयोग की भावना से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है तथा यह नवीन भवन भी सामूहिक प्रयासों की सफलता का प्रतीक है।इस अवसर पर उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए।
मंत्री श्री शर्मा ने सहकारी घोसी चीनी मिल के संबंध में कहा कि सरकार इस विषय पर तात्कालिक और दीर्घकालिक, दोनों स्तरों पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी पेराई सत्र को निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपए की व्यवस्था किए जाने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। वहीं दीर्घकालिक योजना के तहत केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय से समन्वय स्थापित किया गया है,ताकि घोसी चीनी मिल को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की अग्रणी आधुनिक चीनी मिलों में विकसित किया जा सके।
कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्री शर्मा ने बार्क में वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले युवा हिमांशु वर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने हिमांशु वर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है।
इस अवसर पर श्री गिरिजा शंकर मौर्य, ब्लॉक प्रमुख श्री शुभम सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक श्री विजय प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में सहकारी समिति के सदस्य, किसान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने