उतरौला बलरामपुर - भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा,जनपद बलरामपुर के जिला अध्यक्ष एस.आर. साहू के नेतृत्व में एक प्रति निधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' से मुलाकात कर साहू समाज की राजनीतिक एवं भागी दारी बढ़ाने तथा समाज के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार रुप से चर्चा की।नगर विकास मंत्री के बलरामपुर के आगमन पर महासभा के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला पहना कर उनका भव्यस्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एस.आर. साहू ने कहा कि साहूसमाज लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी का समर्पि त एवं मजबूत समर्थक रहा है। समाज का लग भग 90 से 95 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में जाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनि धित्व नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से देवी पाटन मंडल में साहू समाज की राजनीतिक भागीदारी बेहद कम है, जिससे समाज में निरा शा और असन्तोष की भावना व्याप्त की है।
प्रतिनिधिमंडल ने आगा मी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वार्ड संख्या-17, शिवपुर नई बस्ती से कमल नयन गुप्ता साहू को भारतीय जनता पार्टी का अधि कृत प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे साहू समाज का विश्वास औरअधिक मजबूत होगा तथापार्टी को भी इसका सका रात्मक लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त प्रतिनि धिमंडल ने साहू समाज के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उप लब्ध कराने, सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ समाज तक पहुं चाने तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए सरकार से प्रभावी एवं सकारात्मक पहल करने का अनुरोध भी किया। नगर विकास मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गम्भीरता पूर्वक से सुना और समाज की समस्याओं एवं मांगों पर सका रात्मक विचार करने का आश्वासन भीदिया।
बैठक के अन्त मेंजिला अध्यक्ष एस, आर. साहू ने कहा कि भारतीय तैलिक साहू राठौर महा सभा समाज की एकता सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराने केलिए निरन्तर संघर्ष करते रहेंगे तथा समाज को उसका उचित प्रतिनि धित्व दिलाने हेतु हर स्तर पर प्रयास जारी रखेगी।इस अवसर पर महासभा के पदाधिका री एवं कार्यकर्ता उप स्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know