उतरौला बलरामपुर -उत्तर प्रदेश में 2027 में आगामी विधान सभा चुनाव से पहले समाज वादी पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव से सपा प्रवक्ता सुमैया राना ने लखनऊ में जाकर मुलाकात की।
इसके बाद सपा की प्रवक्ता सुमैया राना ने कहा, कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से काफी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक ने नौजवानों का भविष्य चौपट करदिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। इस दौरान वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई। जनता के विश्वास और पीडीए की ताकत के साथ 2027 में बदलाव का यह संकल्प और भी मजबूत हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know