उतरौला बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बलरा मपुर के निर्देशन में गुरुवार को उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। कई घंटे तक चले इस अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चाल कों में हड़कंप सा मच गया।चेकिंग अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जितेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी उतरौ ला मनोज कुमार तथा थाना कोतवाली उतरौ ला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने किया। अधिकारियों ने नगर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर वाहनों की गहन जांच कराई। अभियान के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा तेज आवाज वाले मॉडि फाइड बुलेट मोटर साइकिल चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अनेक वाहनों का चाला न भी किया गया,जब कि गम्भीरअनियमितता पाए जाने पर कई वाहनों को भी सीज कर दिया गया है।
अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहन का उपयोगकरने की हिदायत भी दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भीलगा तार चलाए जाते रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने आम जन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, और सुरक्षित यात्रा को अप नी प्राथमिकता को भी बनाएं रखें। चेकिंग अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक शालिनी सिंह, उपनिरीक्षक हीरा लाल, उपनिरीक्षक लवकुश कुमार के अलावा काफी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know