बलरामपुर- *धन्यवाद योगी जी महराज* शीर्षक के साथ समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट श्री योगी आदित्यनाथ जी महराज को पत्र लिखकर जिले के विकास के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और पत्र में लिखा कि आपने मेरे लोकसभा 58 श्रावस्ती एवं विधानसभा 291 तुलसीपुर का बहुत ही विकास किया है जिसका वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे जितनी सराहना किया जाए उतना ही कम होगा, आपको निम्न कार्यों के लिए कोटि कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ मैं ही नहीं अपितु सम्पूर्ण क्षेत्र आपका आजीवन ऋणी रहेगा,1: आपने हमारे बलरामपुर जिले को अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (मेडिकल कॉलेज) दिया है जिसके बलरामपुर जिला समेत निकटवर्ती क्षेत्र आजीवन ऋणी रहेगा साथ ही आपको बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं,2आपने बलरामपुर जिले को श्री मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर दिया जिसके लिए जिले के सभी विद्यार्थी आजीवन ऋणी रहेंगे और क्षेत्र की पूरी जनता आभार व्यक्त करती है विद्यार्थियों में खुशी की लहर व्याप्त है,3 आपने बलरामपुर जिले को रिंग रोड दिया, जिसने बलरामपुर का ऐसा विकास किया जैसे कि महानगरों में देखने को मिलता है जिससे हजारों लोग मालामाल हो गए मुआवजा पाकर और जमीनों की कीमत सैकड़ों गुना बढ़ी साथ ही हजारों लोगों को आपने करोड़पति बना दिया है इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं ,4आपने तुलसीपुर विधानसभा में हरिहरगंज ललिया बनकटवा अन्य जिला मार्ग के किलोमीटर 9 पर स्थित झीन्ने नाला डिप पर पुल बनवाना शुरू किया, जिससे मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मेरे द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए मांगी गई पहली मांग भी पूरी हुई है आपने मेरे विधायक जी का और मेरे क्षेत्रवासियों मान बढ़ाया है,जो कई दशकों से हम सबका एक सपना था जिसे साकार किया है आपने, इसके लिए हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं,5 आपने तुलसीपुर विधानसभा में कोडरी से मथुरा बाजार होकर प्रानपुर होते हुए चौधरीडीह तक डबल रोड दिया जिसके लिए हमसबने मांग किया था जिसके पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में बड़ी प्रसन्नता है और आशा करते है कि लंबित निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएंगे आप, इसके लिए भी बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।इसी तरह से आपने हमारे क्षेत्र के लिए सैकड़ों विकास कार्य किया है जिसका बखान करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं जितनी भी सराहना किया जाए उतनी ही कम होगी क्योंकि बलरामपुर जिले के इतिहास में इससे पहले इतना विकास कभी नहीं हुआ था न ही भविष्य कोई कर पाएगा,*मेरी उम्मीदें* हैं कि 1:आप तुलसीपुर विधानसभा में जल्द ही हरिहरगंज ललिया बनकटवा अन्य जिला मार्ग पर किलोमीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण कार्य को शुरू करवाएंगे,2 तुलसीपुर विधानसभा के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा से 3 किलोमीटर उत्तर दिशा में मुख्य सड़क किनारे स्थित 27 वर्षों से लंबित 33/11के वी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा (ठाकुरजोत पावर हाउस) को जल्द ही चालू करवाएंगे।
*मेरी अभिलाषा* है कि हम सब पूरे मन से चाहते हैं कि लोकसभा 2029 में परम पूज्य माननीय योगी आदित्यनाथ जी महराज को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाए और माननीय मोदी जी को देश का राष्ट्रपति बनाया जाए क्योंकि एक बार दो बार अच्छा लगता है आपने तीसरी बार भी माननीय मोदी जी प्रधानमंत्री बनाया, हम सब खुश थे लेकिन चौथी बार अगर आपकी पार्टी ने मोदी जी की जगह योगी आदित्यनाथ जी महराज को नहीं दिया तो हम सबकी नाराजगी पार्टी को झेलनी होगी जिसके लिए हम सब क्षमा चाहेंगे इसलिए माननीय योगी जी को भारत का प्रधानमंत्री और माननीय मोदी जी को भारत का राष्ट्रपति बनाया जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know