उतरौला बलरामपुर- थाना गैडास बुजुर्ग की पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाने के उद्दे श्य से क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने आमजन को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की भी जानकारी दी।
उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, महिला आरक्षी शैलजा सिंह, प्रशिक्षु आरक्षी गोविन्द कुमार एवं प्रशिक्षु आरक्षी के.के. मिश्रा ने लोगों को बताया कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रही हैं। अभियान में फर्जी लोन ऐप, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं के वाई सी फ्रॉड, यूपीआई/क्यू आर कोड फ्रॉड, निवेश फ्रॉड, सोशल मीडिया एवं फर्जी प्रोफाइल, फर्जी नौकरी व पार्ट- टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी,मैट्रिमोनियल फ्रॉड के अलावा अन्य साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार रुप से बताया जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीवीवी, ओटीपी, पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी से साझा न करें। किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करे। इस दौरान लोगों को साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई पुलिस ने यह भी कहा कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्जकराएं ताकि समय रहते कार्य वाही की जा सके। इस कार्यक्रम में मौजूद नाग रिकों ने साइबर सुरक्षा की जानकारी ली, और अपने परिवार को साइ बर अपराधों सेसुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know