उतरौला बलरामपुर -उतरौला में गविष्टि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर केन्द्र और राज्य सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश में गाय को माता का दर्जा दिए जाने की बात तो की जाती है, लेकिन आज तक उसे विधिक रूप से गौमाता घोषित नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गाय को गौमाता का दर्जा देने में विलम्ब क्यों हो रहा है।शंकराचार्य ने यह भी कहा कि उनकी चतुरंगी सेना का युद्ध किसी व्यक्ति या दल से नहीं, बल्कि उन सरकारों से है जो गाय को केवल पशु मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग गाय को माता मानते हैं, उन्हें इस धर्मयुद्ध में आगे आकर साथ देना होगा। उन्होंने भारत की बढ़ती बीफ निर्यात भागीदारी पर भी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति देश कीसांस्कृतिक और धार्मिक भावना ओं के विपरीत है। गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतियां लागू किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृ ति,कृषि और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। अन्त उन्होंने आये हुए श्रद्धालुओ से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 24 तारीख को लखनऊ आये। इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा, गैसड़ी के विधा यक राकेश कुमार यादव,राम दयाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा,डॉक्टर परवेज उमर खां, पूर्व प्रधान विजय पाल यादव, प्रतिनिधि गौ रक्षक ध्रुव कुमार यादव, डॉक्टर एहसान खान एजाज मलिक,राम दयाल यादव, जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप, कृष्ण कुमार यादव,शत्रोहन प्रसाद वर्मा,अंशू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम कार नाथ पटेल मोहम्मद इजहार खान बहलोल आरिफ निया जी, पूर्व प्रधानआबिद अली खान, नर्सिंग यादव,आज्ञा राम वर्मा मनोज कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने