नगर पालिका बलरामपुर के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया                            
                                            बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका के सभागार में चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास,उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।और भंडारे का आयोजन किया गया।                                                           इस अवसर पर शुभचिंतकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने डॉ.सिंह का पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। समारोह के दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के सामाजिक,शैक्षिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाजहित को प्राथमिकता दी है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके नेतृत्व एवं सेवाभाव से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा मिलती है।
जन्मदिन समारोह में मिठाइयां वितरित की गईं तथा सभी ने उनके स्वस्थ,सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह,आत्मीयता और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,युवा कार्यकर्ता,महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।



उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने