बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवका जन्मदिन सपा कार्यालय लोहिया भवन बलरामपुर में केक काटकर मनाया गया। साथ ही उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बुधवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप जी की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर केक काटा और उसके बाद पौधारोपण किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में पीडीए को न्याय दिलाने एवं संविधान के अनुसार चलने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष माननीय मणिक लाल कश्यप जी ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश ही सही मायने में विकास पुरुष है। प्रदेश के साथ ही जिले में जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ। आज तक ऐसा विकास किसी भी प्रदेश सरकार में नहीं कराया गया। श्रावस्ती सांसद माननीय राम शिरोमणि वर्मा जी ने कहा कि अखिलेश जी लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी है। इस मौके पर गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव जी ने कहा कि हमें अखिलेश द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचानी होगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला जी, पूर्व विधायक माननीय जगराम पासवान जी, पूर्व विधायक माननीय अब्दुल मसूद जी, पूर्व विधायक अनवर महमूद जी, प्रदेश सचिव ओंकार पटेल जी, पूर्व अध्यक्ष परशुराम वर्मा जी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव जी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know