आलापुर अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत गांव मुबारकपुर पिकार में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पूरे जोश, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। बौद्ध भीम सेना कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में गांव में भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को जय भीम के नारों से गुंजायमान कर दिया। लोगों ने अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ, जय भीम के गानों पर डांस करते दिखे लोग डीजे की धुन पर झूमे लोग कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।मुबारकपुर पिकार में 14 अप्रैल को आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह में बौद्ध भीम सेना के अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके महान विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई का बताया महत्व अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं और समाज में जागरूकता फैलाएं। संविधान निर्माता के विचारों को जीवन में उतारने की अपील । इसके बाद सजे-धजे रथ को गांव के हर गली-मोहल्ले में घुमाया गया। डीजे की तेज धुन पर महिलाएं, पुरुष और युवा जमकर थिरकते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।घर-घर पहुंची रथ यात्रा, महिलाओं और युवाओं की रही जोरदार भागीदारी रथ यात्रा गांव के प्रत्येक घर तक पहुंची, जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ बाबा साहब को नमन किया। इस दौरान महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने नाच-गाकर माहौल को जोशीला बना दिया और पूरे गांव में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।सिंघलपट्टी बाजार में हुआ भव्य समापन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद रथ यात्रा का समापन सिंघलपट्टी स्थित कार्यक्रम स्थल पर किया गया। इस अवसर पर बौद्ध भीम सेना के अध्यक्ष शत्रुघ्न, पंकज कुमार पत्रकार, संचालक श्यामनारायन सहित देवेंद्र कुमार, मारुति, जितेन्द्र पिन्टू विनोद प्रशांत गुलशन कन्हैया अजय कुमार, अंकित कुमार, राजेश सन्तोष राजकुमार अर्जुन कुमार धीरज अखिलेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं और पुरुष बच्चे मौजूद रहे।मुबारकपुर पिकार में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकली यह रथ यात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता और जागरूकता का भी बड़ा संदेश दे गई। पूरे कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know