जलालपुर, अंबेडकर नगर।
भाजपा के बूथ अध्यक्षों की विधानसभा सम्मेलन की तैयारी बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया।पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और बूथ को सशक्त बनाना ही आगामी चुनावों में विजय का सबसे मजबूत आधार है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने भी अपने विचार रखे। संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया, 
बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र,मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, सोनू गौड, विकास सोनकर, गोपाल सोनकर, आशाराम मौर्या, रेनू प्रजापति, 
राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र,गोलू जायसवाल, प्रह्लाद शर्मा,डेविड गोरे, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल, मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने