उतरौला बलरामपुर - समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव करुणा कांत मौर्य के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम अहिरौला पहुंचकर चर्चित अहिरौला कांड के मृतक धनराज मौर्य के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मृतक की मां पार्वती देवी कोसमाज वादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए परि वार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया।परिजनों से बातचीत के दौरान करुणाकांत मौर्य ने घटना को दुःखद बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई में भी सहयोग करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्गों को विशेष रूप से मौर्य समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न,भेद भाव और दुर्व्यवहार के मामलों को गम्भी रता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर प्रदेश सरकार संवेदन शीलता नहीं दिखा रही है।प्रदेश सचिव ने उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लेते हुए कहा कि मौर्य समाज से जुड़े होने के बाव जूद भी समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित अन्याय और उत्पीड़न के मामलों पर उनकी ओर से अपेक्षित पहलदिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मौर्य समाज के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उचित सम्मान और अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। आरक्षण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
करुणाकांत मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय संविधान और आरक्ष ण व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातारसंघर्ष कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा और सामा जिक सरोकारों से जुड़े संस्थानों को भी राजनीतिक दुर्भावना के तहत निशाना बनाया जा रहा है। जौहर विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सांसद तक उठाई जायेगी, और किसी भी प्रकार के राजनी तिक प्रतिशोध का विरोध करेगी।उन्होंने धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की चोरी और अनियमितताओं के मामलों का भीउल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आस्था के केन्द्रों पर चढ़ावे में गड़बड़ी की घटनाएं श्रद्धालुओं और रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्य वाही होनी चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ हमेशा आवाज उठायेंगी और आगे भी उठाती रहेगी इस दौरान पार्टी कार्य कर्ताओं ने भी परिज नों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर अधि वक्ता आकाश मौर्य, नरसिंह पाल यादव, राम दयाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, दीपक मौर्य, विजय मौर्य, विनय मौर्य, रिंकू यादव, देवानन्द मौर्य के अलावा सपा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने